गठबंधन सरकार जब से बनी है तब से झारखंड में लूट डकैती और हत्या हो रही है, पुर्व सांसद

0
Untitled

गठबंधन सरकार जब से बनी है तब से झारखंड में लूट डकैती और हत्या हो रही है, पुर्व सांसद

 

झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओर कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय ने शनिवार को न्यू बरगंडा रोड स्थित अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के माध्यम से इन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉक्टर राय ने कहा की झामुमो कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार जब से बनी है तब से झारखंड में लूट डकैती हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां की संपदा को लूटकर राज्य को खोखला बनाने में लगी हुई है। बालू पत्थर का अवैध उत्खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूछताछ को लेकर ईडी ने आठ बार मुख्यमंत्री को समान भेज चुका है। अंतिम बार मुख्यमंत्री ने ईडी को पूछताछ के लिए आवास पर बुलाया है। तो कई लोगों को हथियार लेस होकर अपने आवास पर खड़ा करवा दिया है ताकि ईडी वहां प्रवेश ही ना कर सके। उन्होंने झामूमो पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी शुरू से सिर्फ लोगों से वादा करती है और उसे पूरा करने में नाकाम रहती है। दूसरी और उन्होंने कहा कि बिहार से जब झारखंड अलग होकर राज्य बना था उस समय गिरिडीह के लोकप्रिय नेता बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद बिहार के समय जो काम झारखंड के लिए रुका था वह सारे कार्य शुरू हो गए। मेडिकल कॉलेज बने रोड बना स्कूल हर प्रकार के अर्थव्यवस्था में बदलाव आया। उन्होंने कहा कि मुझे कोडरमा और गिरिडीह से काफी लगाव है। उम्मीद भी नहीं था कि कोडरमा से हम सांसद बनेंगे। लेकिन जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद से एमएलए बना और कोडरमा और लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के बातों को सदन में रख सका। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की और से निरंतर लोगों की सेवा करते रहेंगे और पार्टी जो जिम्मेवारियां देगी उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे सुभाष सिंहा संजीत सिंह पप्पू सदानंद राम आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *