गठबंधन प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने किया तूफानी दौरा

0
66777284-c5b1-44ad-b029-3df0636f0674

गठबंधन प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने किया तूफानी दौरा

भाजपा सांसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल

लातेहार: गठबंधन प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने लातेहार जिले के कई गांव टोलों में जनसंपर्क अभियान चलाकर वोटरों से अपने पक्ष में मतदान कर चतरा संसदीय क्षेत्र का सर्वांगिंन विकास करने की बात कही है । कांग्रेस प्रत्याशी श्री त्रिपाठी ने चंदवा प्रखंड के छाता सेमर ,हुचलू, शुक्र बाजार चंदवा पूर्वी ,पश्चिमी डूमारो समेत कई गांव टोला का भ्रमण किया है। कांग्रेस प्रत्याशी श्री त्रिपाठी ने चंदवा के दुबे जी के गोला में पत्रकारों के समक्ष रूबरू होते हुए भाजपा सांसद के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है । उन्होंने यह कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र विकास कार्य के मामले में काफी पीछे है । इसकी जवाब देही भाजपा सांसद की है। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ,झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव , दीपू कुमार सिन्हा प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस असगर खान ,प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझु समेत गठबंधन के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *