गर्मी का सितम; 48 स्कूली छात्राएं हुईं बेहोश, कराना पड़ा एडमिट

0
472c38fdacafad350a64edd75f0c2e885fe6ddf6f0be9868c15be9297b829ef8

र्तमान में देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर औसत से ज्यााद टेम्पेरचर में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 50 डिग्री (49.9 डिग्री) पारा दर्ज किया गया है।

इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में पारा बढ़ गया है और लोग गर्मी से सहम गए हैं. कई प्रदेशों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ चल रही हैं। हालाँकि, बिहार में स्कूल अभी भी खुले हैं और आज राज्य के बेगुसराय और शेखपुरा स्कूलों में लगभग 48 छात्राएं कक्षा में बेहोश हो गईं।

शेखपुरा के एक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण छात्रों की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें आनन फानन हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा. भीषण गर्मी के कारण शेखपुरा जिले के मनकौल उत्कमित मध्य विद्यालय और कुछ अन्य विद्यालयों की छात्राएं बेहोश हो गईं। इनमें से कुछ छात्र प्रार्थना के दौरान तो कुछ कक्षाओं में बेहोश हो गए।

एक साथ इतने सारे छात्रों के बेहोश हो जाने से शिक्षक भी असमंजस में पड़ गए। इन छात्रों के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी स्कूल पहुंच गए। बाद में छात्र को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed