गरीबों का दर्द बांटने का प्रयास करते रहता हूं –अभिमन्यु सिंह

0
90bd31e8-59fb-4a82-8cf1-65496b4870fd

गरीबों का दर्द बांटने का प्रयास करते रहता हूं : अभिमन्यु सिंह
= अभिमन्यु सिंह ने दो हजार जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरित

युवा बसपा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने मंगलवार को विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड 18,19 व 20 में अपनी ओर से दो हजार लोगों के बीच कंबल वितरित किया.वृद्ध महिलाओं, पुरुषो और दिब्यांगों को बबलू सिंह ने अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया.उन्होंने कहा कि गरीबी में पला बढ़ा हूं.गरीबों का दर्द खूब समझता हूं.इसलिए गरीबों का दर्द बांटने का प्रयास करते रहता हूं.उन्होंने क्षेत्र की भलाई हेतु राजनीतिक नेतृत्व परिवर्तन का अपील करते हुए कहा कि विश्रामपुर विस क्षेत्र से अंजू सिंह को एक बार अपना आशीर्वाद प्रदान करें.मौके पर बसपा नेता नईमुद्दीन अंसारी,सलीमुदीन अंसारी,राहुल दुबे,प्रवीन सिंह,श्यामबिहारी विश्वकर्मा,उस्मान अंसारी, शदानंद शुक्ला,रामजी यादव,विजय यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *