गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगों के बीच कपड़े का किया गया वितरण, वस्त्र पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

0
fcb14c40-f6d3-4f07-a21c-fd37dfd902ee

गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगों के बीच कपड़े का किया गया वितरण, वस्त्र पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के नारायण सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा गरीबों को तन ढंकने के लिए वस्त्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रस्ट के अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ अकलू बाबा के लगातार प्रयास से विगत कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया जा रहा है।
नारायण सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े, गरीब परिवार के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं महिलाओं के बीच l00 कपड़ों सतबरवा प्रखंड के ग्राम पंचायत बकोरिया के भुइयाँ समाज के बीच में नारायण सेवा समिति सतबरवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को साड़ी धोती वस्त्र का वितरण किया गया।

नारायण सेवा समिति के ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्दोष कुमार उर्फ अकलू बाबा ने कहा है कि गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हमें नए या पुराने कपड़ों से जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।
इससे हमारे कपड़े का सदुपयोग होगा और जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सतबरवा प्रखंड के कई इलाकों को चिह्नित कर कपड़ा का वितरण किया जा रहा है। और आगे भी वितरण किया । उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने मोहल्ले व आसपास में बेसहारा जरूरतमंदों को इस ट्रस्ट के बारे में बताएं ।

मौके पर निर्दोष कुमार, रेवारातू के उपेंद्र गुप्ता जी ,ग्राम बकोरिया के लक्ष्मण उरांव ,संजय उरांव, मुसाफिर, भुइया ,वीरेंद्र भुइयां, रामू भुइयां ,मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *