गर्भवती की मौत मामले में हॉस्पिटल संचालक गिरफ्तार

0
download

मुंगेली जिले में स्थित लोरमी के एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई है. मृतका का नाम 23 वर्षीय शारदा राजपूत बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि 50 बिस्तर अस्पताल से गर्भवती को गुरुवार देर रात लेकर परिजन लोरमी के आन्या अस्पताल पहुंचे थे. यहां बिना गायनी और एनेस्थीसिया के बगैर ही डॉक्टरों ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया.

मृतका के पति दुर्गेश राजपूत और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के लापरवाह स्टाफ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही शारदा का ऑपरेशन कर दिया. इससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

लोरमी पुलिस ने आन्या हॉस्पिटल के संचालक महेंद्र साहू और स्टाफ जितेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *