ग्राम पंचायत भोजपुर एवं कधवन में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का हुआ आयोजन||

0
4d781c4f-de3f-4a9b-962b-752b8acff178

आज माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम श्री बंशीधर नगर के ग्राम पंचायत भोजपुर एवं कधवन में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।

श्री राम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक सभी के प्रयासों से देश को विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, पोषण अभियान, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना इत्यादि योजनाओं की समुचित जानकारी जनता को दी जा रही है जिससे समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना और उन्हें उपरोक्त सभी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करना है।उक्त कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच 48 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उज्ज्वला योजना के तहत गैस चुल्हा एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान योजना बनाने सहित अन्य योजनाओं का स्टाल लगाया गया था। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का नाट्य कला का मंचन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शारदा महेश प्रताप देव, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद चौबे, श्री मुकेश चौबे, श्री धीरेन्द्र चौबे, मंडल अध्यक्ष श्री विकास पाण्डेय, श्री कनिष्क सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विकास कुमार, सांसद के निजी सचिव श्री अलख दुबे, अंचलाधिकारी श्री सुनील कुमार, श्री विवेकानंद पाण्डेय, श्री विभुति भूषण चौबे, श्री संजय कसेरा, जेएसएलपीएस के समन्वयक श्री धनंजय कुमार, भोजपुर पंचायत के मुखिया श्री ओमप्रकाश उरांव, गरबांध मुखिया श्रीमती सिस्टबयानी केरकेट्टा, कधवन पंचायत के मुखिया सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, प्रखंड पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थी।

सोमेश सिंह
जिला मीडिया प्रभारी
माननीय सांसद पलामू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *