ग्राम -कुदागा कला में बांध निर्माण में हो रहे घटिया काम- रूचिर तिवारी
ग्राम -कुदागा कला में बांध निर्माण में हो रहे घटिया काम- रूचिर तिवारी
संवेदक प्रशांत सिंह के साथ कनीय एवं सहायक अभियंता की मिलीभगत से हो रहे घटिया निर्माण कार्य।
आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी एवं पप्पू पांडे ने चैनपुर प्रखंड के ग्राम -कुदागा कला में नदी(कैनाल) के किनारे सिंचाई एवं मछली पालन हेतु बन रहें बांध का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में पाया कि निर्माण कार्य मैं काफी शिथिलता बरती जा रही है मानक के अनुकूल काम नहीं हो रहा है इस्तेमाल किया जा रहा सामग्री दो नंबर का पतयर एवं दो नंबर के ईटा का इस्तेमाल किया जा रहा है वही बनाने के लिए पर्याप्त गहरा भी नहीं किया गया है जिसके संवेदक प्रशांत सिंह है वही इस कार्य में कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के कार्य प्रणाली को बिना जांच किया स्वीकृति दे दिया जिससे ऐसा लगता है कि उन्होंने संवेदक से मोटे रकम की इकाई की है वही बांध बनने से अगल-बगल के रैयतों का खेत भी डूब जाएगा एवं बर्बाद हो जाएगा ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से मांग करती है कि अभिलंब हो रहे घटिया निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए एवं संवेदक को ब्लैकलिस्टेड किया जाए साथ ही साथ सहायक एवं कन्या अभियंता की भूमिका के भी जांच किया जाए।

