ग्लोबल आईटी सॉल्यूशंस बरगंडा का शुभारंभ

ग्लोबल आईटी सॉल्यूशंस बरगंडा का शुभारंभ

बरगंडा – बरगंडा क्षेत्र के आईटी सेक्टर को नई दिशा देने के उद्देश्य से ग्लोबल आईटी सॉल्यूशंस का भव्य उद्घाटन आज माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित अतिथि, जैसे पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, प्रोफेसर विनीता बरनवाल, वार्ड पार्षद सुमित कुमार, वार्ड पार्षद शिवम आजाद,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता, साउंड एसोसिएशन अध्यक्ष रामजी यादव, हरिमोहन कंधवे, संजीव तर्वे,सुखदेव राम,संजय राम आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि ग्लोबल आईटी सॉल्यूशंस की स्थापना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और बरगंडा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

संस्था के निदेशक मंडल ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य न केवल तकनीकी समाधान उपलब्ध कराना है बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना भी है।

यह पहल बरगंडा के विकास और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी