गिरिनाथ सिंह का भाजपा से हुआ मोह भंग राजद का दामन थाम किया घर वापसी

0

भाजपा छोड़ राजद का दामन थामते किया घर वापसी

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक और बिहार झारखंड की सरकार में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह ने पांच साल बाद भाजपा छोड़कर पुनः राजद का दामन थामा। गिरिनाथ सिंह ने पटना स्थित राजद कार्यालय में पार्टी सदस्यता ग्रहण किया। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। जानकारी के अनुसार चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ यही कहना है कि मैं पुनः अपने घर में वापस आया हुं। जिस धारा को राष्टीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव ने आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *