“गिरिडीह समाहरणालय विवाद खत्म, जलसहिया संघ और प्रशासन के बीच बनी सहमति”
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 को समाहरणालय, गिरिडीह में उत्पन्न कतिपय विवाद का समापन आज दिनांक 10-03-2026 को उपायुक्त गिरिडीह के आमंत्रण पर 12 बजे पुर्वाहन में समाहरणालय प्रकोष्ठ में झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल मिली । वार्ता में 6 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया, एवं प्रशासन की ओर से उपायुक्त,उप विकास आयुक्त एवं दोनों प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
वार्ता में उत्पन्न विवाद पर दोनों पक्षों में सकारात्मक बात- चीत कर सुलह किया गया, आश्वासन दिया गया कि अन्न विवाद भविष्य में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जलसहिया की मुख्य मांग था बकाया राशि भुगतान करना जो की विगत रात्रि तक सभी के खाते में ऑनलाइन भेज दिया गया है, इसके अलावा राज्य से वर्तमान 5 महीने का बकाया मानदेय भी कल 9 मार्च 2026 को राज्य के द्वारा जिला को प्राप्त करा दिया गया है, कार्यपालक अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में भी आवंटन प्राप्त होने के बाद तुरंत स समय भुगतान कर दिया जाएगा।
उपायुक्त महोदय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब भी कोई शिकायत हो संगठन के नेतृत्व करता पदाधिकारी हमसे बेझिझक मिल सकते हैं हम शिकायत का निपटारा करने का प्रयास करेंगे।
उपरोक्त बिंदुओं पर सहमति होने के पश्चात हम समझते हैं कि अब पूर्व मामले में किसी भी प्रकार तूल देने की जरूरत नहीं है। विशेष परिस्थिति में विभागीय पदाधिकारी के गलत प्रतिवेदन पर उपायुक्त आक्रोशित हुए जो महज एक दुर्घटना थी। संघ ऐसे किसी प्रकार का विवाद नहीं चाहती है ना ही मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहती है। इस मुद्दे पर त्वरित वार्ता करते हुए मामले पर कार्रवाई करने के लिए उपयुक्त का धन्यवाद घटना पर जिन्होंने भी आपत्ती किया एवं महिलाओं का सहयोग किया उन सभी को धन्यवाद। सभी का आभार प्रकट करती है।
आज इस आपात बैठक में यह भी उम्मीद किया गया कि मात्र 2000 मानदेय पर कार्यरत महिला को मानदेय भुगतान के समय प्रताड़ित नहीं किया जाएगा ना ही इसके लिए ऐसी कोई घटना के लिए विवश होना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वार्ता पर सहमति प्रकट किया तथा मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने अपने मांगों के प्रति सचेत रहने के लिए जलसहिया को धन्यवाद दिया एवं उसका स समय त्वरित रूप से उत्पन्न विवाद का वार्ता के माध्यम से निराकरण के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया एवं मीडिया कर्मी, जागरूक समाजसेवी को धन्यवाद दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिव्या देवी ने की प्रतिनिधि मंडल में राज्य अध्यक्ष सितारा प्रवीण, श्रीमती दिव्या देवी, सरिता देवी, पूनम पांडेय, सीता देवी एवं सूरजमुनी किस्कु सम्मिलित थी।

