“गिरिडीह समाहरणालय में नए पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी कई सुविधाएं”

गिरिडीह डीसी राम निवास यादव ने समाहरणालय परिसर में नए पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर, बचत खाता, डाक जीवन बीमा और सुकन्या समृद्धि जैसी सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी। इस मौके पर प्रशासन और डाक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।