“गिरिडीह से सुरेश साव ने दी देशभक्ति की प्रेरणा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की की शुरुआत”

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के आव्हान पर इस आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है उसी के तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा झारखंड, सुरेश साव ने हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त मंगलवार को गिरिडीह, शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर तिरंगा झंडा लगा कर अभियान का शुरुआत किया. श्री साव ने कहा कि हमारी शान तिरंगा है। इसलिए गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक से आग्रह है कि सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाए। यह अभियान राष्ट्र की एकजुटता और सशक्त भारत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल आज़ादी का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की अमर पहचान है। आइए, इस गौरवशाली अभियान में शामिल होकर अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर तिरंगा फहराएं, और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त करें। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान भारत की विविधताओं में निहित सुंदरता, अनेकता में एकता और 140 करोड़ देशवासियों की राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रतीक है।

You may have missed