“गिरिडीह सांसद खेल महोत्सव: रोमांचक फुटबॉल मुकाबलों में दो टीमों की शानदार जीत
आज सांसद खेल महोत्सव के तीसरे अंतिम दिन फुटबॉल मैच का उद्घाटन आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव के नेतृत्व में किया गया। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में गिरिडीह जिले के 8 टीमों ने भाग लिया। इसका फाइनल आज ही संपन्न किया जाएगा। जिससे मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और भाजपा नेता सह समाज सेवी विनोद सिंहा के सौजन्य से भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी मुख्य आकर्षण है। विशाल इंटरप्राइजेज और सुपर नेक्स्ट के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विशाल इंटरप्राइजेज एक गोल दागते हुए मैच में जीत लिया। कॉमेंटेटर गौतम सागर राणा,नितेश कुमार डब्लू उर्फ इरशाद,सोनू खान,अलम अंसारी रेफरी मणिदेव हंसदा, पिंटू हंसदा, मो टिंकू व मो सिराज की अहम भूमिका रही। दूसरी फुटबॉल टूर्नामेंट द रॉयल और टफकॉन के बीच खेला गया । जिसमें फुटबाल टूर्नामेंट में द रॉयल्स के द्वारा 2 गोल से मैच जीता गया। टफकॉन हार गया। तीसरा होटल निखर और सलूजा गोल्ड व चौथा मैच मीडिया प्रेस और duraplast के बीच खेला जाएगा।

