गिरिडीह रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव हुआ संपन्न, सर्वसम्मति से अरविंद कुमार बने चेयरमैन

0

गिरिडीह रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव हुआ संपन्न, सर्वसम्मति से अरविंद कुमार बने चेयरमैन

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गिरिडीह इकाई का रविवार को शांतिपूर्ण चुनाव के बाद देर शाम परिणाम घोषित हो गया। इस दौरान सर्व सम्मति से अरविंद कुमार को चेयरमैन, चरणजीत सिंह सलूजा को वाइस चेयरमैन, विवेश जलान को सचिव, निकिता गुप्ता को उप सचिव और मुकेश कुमार जलान को कोषाध्यक्ष के रुप में चुना। सिर्फ विवेश जलान वोटिंग के माध्यम से सचिव पद पर नियुक्त हुए। वहीं अन्य पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव में सबसे अधिक 23 वोट कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। वही नवनियुक्त चेयरमैन अरविंद कुमार ने 16 मत प्राप्त किए। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में मदनलाल विश्वकर्मा के अलावे तारकनाथ देव ,राकेश मोदी, डॉक्टर मोहम्मद आजाद, संजय कुमार भूदोलिया चुने गए। नतीजों की घोषणा सदर एसडीएम सह रिटर्निग ऑफिसर विशालदीप खलको ने किया। उन्होंने कहा की शांतिपूर्ण तरीके से रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव संपन्न हो गया। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और देर शाम तक इसका परिणाम सामने आ गया। उन्होंने भी सभी चयनित पदाधिकारीयो को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *