गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता, चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता, चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

गिरिडीह।: बक्सीडीह माथाडीह में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर सवार युवक विक्की कुमार एवं अख्तर अंसारी, दोनों कहरबारी निवासी, किसी भी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर पचम्बा थाना लाया गया।

पूछताछ के क्रम में दोनों ने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने मिलकर गिरिडीह टाउन रजिस्ट्री ऑफिस के पास से मई महीने में चोरी की थी। जब्त मोटरसाइकिल ग्लैमर बाइक है, जिसके संबंध में पूर्व से ही टाउन थाना में मामला दर्ज है।

पचम्बा थाना कांड संख्या 105/2025 के अंतर्गत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

You may have missed