गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 13 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

0

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 13 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह:-गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई कर कुछ साइबर अपराधियों को दबोचा है। इस बात की जानकारी पपरवाटांड़ कार्यालय में एस पी दीपक शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जमजोरी का सरफुद्दीन, जामताड़ा जिले के लटाई का विकास मंडल, नारायणपुर का ही विकास मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के देवपुर का सुनील रवानी, मुकेश वर्मा, गांडेय के चम्पापुर का इरफान अंसारी, मो. दानिश, मो. तनवीर, देवघर के मरगोमुंडा का मो. सोएब अख्तर, गांडेय के चम्पापुर का सयैद अंसारी, मो. अहमद अंसारी, अबुल हसन और गांडेय के आसनबोनी का मनोज मंडल शामिल है। बताया की ये सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि लब राशि दिलाने, गूगल पर फर्जी कोरियर सर्विस का ऐड बनाकर, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर, फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को ठगने का काम करते थे। इस बाबत गिरिडीह की एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह से साइबर अपराध को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *