गिरिडीह पहुंचे डीआईजी अंजनी कुमार झा, स्थिति का लिया जायजा
गिरिडीह पहुंचे डीआईजी अंजनी कुमार झा, स्थिति का लिया जायजा
वार्ड नंबर 18 के बूथ नंबर चार में झड़प, राजू खान और समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश, शिवम आजाद के समर्थकों ने किया विरोध, हुई झड़प
गिरिडीह। मतदान के बाद वार्ड नंबर 18 में हुए फायरिंग, पत्थरबाजी और सड़क जाम के मामले की सूचना मिलने के बाद आईजी सुनील भास्कर एवं डीआईजी अंजनि कुमार झा गिरिडीह पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क जाम किया गया था, वहां जाम को खत्म करवाया गया है। स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में किया जा रहा है, इसके लिए अन्य जिलों की फोर्स को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं उन्हें चिन्हित कर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगी। वहीं मीडियाकर्मियों पर हुए पथराव के जवाब में उन्होंने कहा कि जहां से उन्हें शिकायत मिलेगी उस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
वार्ड नंबर 18 के बूथ नंबर चार में झड़प, राजू खान और समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश, शिवम आजाद के समर्थकों ने किया विरोध, हुई झड़प.
गोलीबारी की घटना पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव का बयान भी आया है. वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर हरिजन टोला स्थित बूथ नंबर 3 से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो पक्षों में जबरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें सलीम रैन और असलम अंसारी गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया है।
उपायुक्त ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बूथ से थोड़ी दूर पर ये घटना हुई है. उन्होंने कहा कि अभी जाँच शुरू कर दी गई है, अपराधी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे.
बिग ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर हरिजन टोला स्थित बूथ नंबर 3 से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो पक्षों में जबरदस्त झड़प हो गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें सलीम रैन और असलम अंसारी गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया है।

