गिरिडीह नवरात्र सेवा का संकल्प: इनरव्हील एसोसिएशन के 50 वीं वर्षगांठ पर बच्चियों के बीच बांटी खुशियां

गिरिडीह नवरात्र सेवा का संकल्प: इनरव्हील एसोसिएशन के 50 वीं वर्षगांठ पर बच्चियों के बीच बांटी खुशियां

गिरिडीह, 23 मार्च 2026 (सोमवार) को इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा इनरवील क्लब एसोसिएशन के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवरात्रि के पावन अवसर पर शारदा कन्या मध्य विद्यालय में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की 50 बच्चियों के बीच फल, कपड़े एवं शृंगार सामग्री का वितरण किया गया, जिससे बच्चियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष कविता राजगड़िया ने की। कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया द्वारा विद्यालय के प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा क्लब की पीडीसी पूनम सहाय और अध्यक्ष कविता राजगढ़िया को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात पीडीसी पूनम सहायक ने बच्चियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं हाइजीन के महत्व पर विस्तृत जागरूकता वार्ता दी, जिससे उनमें उत्साह एवं जागरूकता दोनों का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर अदिति द्वारा एक डेंटल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चियों के दांतों की जांच की गई और उन्हें दांतों की देखभाल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक सुझाव दिए गए।
इसके बाद बच्चियों के बीच हैंडवाश और साबुन वितरण किए गए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष कविता राजगड़िया, पीडीसी पूनम सहाय, सचिव स्मृति आनंद, एडिटर संगीता सिन्हा एवं सदस्य सुमन गौरीसरिया, तनुजा सहाय, शशि जैन, किरण बर्नवाल, पूनम शाहबादी और तनुजा भूषण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही क्लब के अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You may have missed