गिरिडीह नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी का जनसंपर्क तेज, महिलाओं का मिला खुला समर्थन
नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने भंडारीडीह, चैतादिह, माथादिह, जोगीतांड, बिसनपुर और पचम्बा इलाकों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान जनता, खासकर महिलाओं ने उनका खुला समर्थन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं स्वतः ही प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जुड़ गईं।जनसंपर्क के दौरान समीर राज चौधरी ने मतदाताओं से कहा, “पिछली बार भी आपको मेरा जबरदस्त प्यार और समर्थन मिला था। इस बार थोड़ा और ज्यादा चाहिए, ताकि गिरिडीह को आम आदमी के जीने लायक शहर बनाया जा सके। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे, पानी की कमी दूर करेंगे और ट्रैफिक जाम से शहर को मुक्ति दिलाएंगे।”अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा, यस सिन्हा, अमित सिन्हा, राजीव रंजन सिंह, अनिमेष देव, बिलाल अहमद अंसारी, सुलेमान अख्तर, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद सोहेल, दुर्गा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनता का रुझान कांग्रेस प्रत्याशी की ओर साफ दिख रहा है।

