गिरिडीह में विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया गया , स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज विश्व होम्योपैथिक दिवस पर संयुक्त औषधालय गिरिडीह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि यह दिवस डॉक्टर सैमुअल हैनिमैन की जयंती पर मनाया जाता है। जो होम्योपैथी के जनक कहे जाते हैं। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था होम्योपैथिक एक ऐसा उपचार पद्धति है जो अति गरीब लोग भी इस दवाई का खर्च उठा सकते हैं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर सैमुअल हैनिमैन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ संजय कुमार चौधरी ने होम्योपैथिक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। कार्यक्रम में सभी आयुष स्वास्थ्य पदाधिकारी जिला योग ट्रेनर एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर डॉक्टर प्रभु कुमार पांडे डॉक्टर रविकांत वर्मा डॉक्टर संजय कुमार चौधरी डॉक्टर पूनम राय डॉक्टर क्विज शहर अरशद अंसारी मुरारी राय गणेश कुमार पुष्पा शक्ति आनंद वर्मा तनु कुमारी सोनी कुमारी रूपम श्रीवास्तव तिलक वर्मा नवनीत उपाध्याय आशीष कुमार अंबर प्रशांत आदि काफी लोग उपस्थित थे।