“गिरिडीह में विकास संवाद: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हुआ भव्य स्वागत
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बरगंडा पावर हाउस स्थित भाजपा नेता चुन्नू कांत के आवासीय परिसर में पहुंची। जहां एक संवाद कार्यक्रम किया गया।मौके पर शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे।इस दौरान प्रोफेशनल एसपी सिन्हा,अधिवक्ता चुन्नू कांत, शिवेंद्र सिंहा, चंदन सिंहा, डॉ रितेश सिंहा, कला सहाय के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,मुकेश जालान, तनुजा सहाय, भाजयुमो के श्रेयांश सौरभ के साथ साथ कई बुद्धिजीवी और भाजपा नेता मौजूद रहे। मौके पर गिरिडीह के विकास को लेकर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही इसमें सरकार के सहयोग पर भी बातचीत हुई। कार्यक्रम के बाद एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम स्थल एवं भाजयुमो के श्रेयांश सौरभ के आवास पर भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन भी जोरदार तरीके से हुआ।


