गिरिडीह में तालिक साहू समाज द्वारा मनाया गया सावन मिलन समारोह

0

*गिरिडीह में तैलिक साहू समाज की महिला प्रकोष्ठ ने मनाया “सावन मिलन समारोह”*

आज गिरिडीह जिले के तैलिक साहू समाज के प्रांगण में, महिला अध्यक्ष सुचिता देवी के नेतृत्व में, सावन माह के शुभ अवसर पर एक भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने कहा कि सावन का महीना साल का सबसे पवित्र और पुण्यकारी समय होता है। इस दौरान भक्त शिव आराधना और भक्ति में लीन रहते हैं, और पूरा पर्यावरण हरा-भरा नजर आता है।

इस कार्यक्रम में गणेश वंदना की प्रस्तुति मार्ग दशर्न मंडल की गीता देवी, मधु देवी, मीरा देवी, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, शिल्पी साह, और सोनी साह ने किया। समारोह में सभी पदाधिकारी महिलाएं उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी , कमला कुमारी, नीतू साहू, सयुक्त सचिव पिंकी साह, सुशुमि्तासाह,, रंजु देवी संगठन मंत्री डोली कुमारी, मुक्ति साह, पुनम साव, रानी कुमारी, आनीता देवी, और
बच्चें एंव समाज के लोग उपस्थित रहे।

इस उल्लासपूर्ण समारोह का मंच संचालन कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता और युवा अध्यक्ष सोनी साह ने किया। पूरे माहौल में खुशी और उमंग का आनंद स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *