गिरिडीह में सिख समाज ने निकाली श्री गुरु गोविंद सिंह जी की प्रभात फेरी

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश दिवस को लेकर गिरिडीह में सिक्ख समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।यह प्रभात फेरी श्री गुरुद्वारा साहिब पंजाबी मुहलला से प्रातः निकली जो की बंगाल रूबी ,शिवम हॉस्पिटल मकतपुर चौक, शांति भवन रोड, डीडीसी ऑफिस , विश्वनाथ मंदिर होते हुए पुन वापस पंजाबी मुहलला गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान सिख समाज के लोगों द्वारा लगातार पूरे रास्ते भजन कीर्तन किया गया,वहीं पंजाबी मुहलला गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रभात फेरी का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। इस बाबत श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शममी ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश दिवस को लेकर के यह प्रभात फेरी 29 तारीख से निकाली जा रही है जो 3 तारीख तक चलेगी तथा 4 तारीख को स्टेशन रोड मुख्य गुरुद्वारा में भव्य रूप से गुरपुरब इसे के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, सरदार परमजीत सिंह दुआ, मनमीत सिंह सलूजा ,राजेंद्र सिंह बग्गा , गुरभेज सिंह कालरा, सरदार देवेंद्र सिंह,मिंकल सिंह दुआ, ट्विंकल सिंह दुआ, जसविंदर कौर सहित समेत कई सिख श्रद्धालु गण मौजूद थे।