गिरिडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, प्रशिक्षणार्थियों ने किया संदेश
सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत परिवहन विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया। “यातायात नियम अपनाएं सुरक्षित झारखंड बनाएं” का नारा दिया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन 27/1/2026 को महाविद्यालय प्रांगण में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। दूसरे दिन 28/1/2026 को सभी प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा महाविद्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक सह अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह एवं सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मौसमी भद्रा द्वारा इस रैली का शुभारंभ करवाया गया डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि गाड़ी चलाते समय नशा पान करते हुए एवं मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल भी प्रतिबंधित होना चाहिए। प्राचार्यडॉ अनुज कुमार ने कहा कि आज के युवा हेलमेट लगाने में शर्म महसूस करते हैं जबकि वही जान को सुरक्षित रखता है। तख्तियों में विभिन्न प्रकार के सड़क सुरक्षा से संबंधित तथ्यों का संदेश देते हुए नारा लगाकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनुज कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह, प्रो. कौशल राज, डॉ. ओम प्रकाश राय, डॉ. शमा परवीन, प्रो.राजकिशोर प्रसाद, प्रो.धर्मेंद्र मंडल,प्रो.बृजमोहन कुमार, प्रो. गुलशन कुमार, प्रो. सोमा सूत्रधार, प्रो संदीप चौधरी, प्रियेस,मिंकल,पूजा, राजेश आदि उपस्थित रहे।

