गिरिडीह में रजिस्टर टू घोटाला किसानों ने का छठी बार दिया धरना

                         माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने के आदेश के बाद भी गिरिडीह अंचल अधिकारी मो० असलम द्वारा यह कहे जाने से कि जब तक माननीय गिरिडीह विधायक सह मंत्री नहीं  कहेंगे तब तक रजिस्टर टू नहीं देंगे, के विरोध में गिरिडीह सदर अंचल के किसानों  ने  न मंगलवार को छठा बार झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया और शहर में प्रदर्शन किया।  धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने 27 फरवरी 2024 को ही रिट याचिका संख्या 5925/2022 में आदेश पारित कर गिरिडीह जिला के सभी मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति आवेदन देने पर  याचिका कर्ता अवधेश कुमार सिंह को चार सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश  दिया है। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह ने भी अपने कार्यालय के पत्रांक 1854 दिनांक 08/10/2024 के माध्यम से गिरिडीह जिला के सभी अंचल अधिकारी को रेवेन्यू स्टांप के रूप में शुल्क लेकर याचिकाकर्ता को रजिस्टर टू उपलब्ध कराने का कार्रवाई करने का आदेश दिया है। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय एवं अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह के आदेश के आलोक में जमुआ और बगोदर अंचल के अंचल अधिकारी बिना कोई घूस का मांग किए आवेदन देते ही फ़टाफ़ट रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध करा दिए  पर गिरिडीह सदर अंचल के कर्मी पहले तो विगत ग्यारह महीनों तक घुस लिए बिना रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं देने के जिद्द पर अड़े रहे। और सबसे आश्चर्य वाली बात यह है कि घुस नहीं मिलने पर रजिस्टर टू उपलब्ध कराने हेतू 1141 रेवेन्यू स्टांप जो जमा लिए थे उसे तीन महीने बाद वापस कर दिए हालांकि स्टांप वापस करते हुए अंचलाधिकारी मो० असलम ने पत्र में स्टांप वापसी का कारण घुस नहीं बताकर अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह के निर्देश का हवाला दिया था। बिना घूस का रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने हेतु सदर अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम के विरुद्ध जब गिरिडीह सदर अंचल के किसान लगातार आंदोलन करने लगे तब अब अंचल अधिकारी कहते हैं कि माननीय गिरिडीह विधायक सह मंत्री से कहलवाने के बाद ही रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देंगे। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद भी विगत एक वर्षों से अंचल अधिकारी द्वारा घूस नहीं मिलने के वजह से तरह तरह का बहाना बनाने से परेशान रैयतों नेआज छठा बार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को उनका वादा याद करवाया। अब भी मुख्यमंत्री को अपना वादा याद नहीं आने पर भविष्य में उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। धरना प्रदर्शन के बाद निम्नलिखित मांगों। का ज्ञापन उपायुक्त महोदय गिरिडीह गिरिडीह के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को दिया गया।

1.माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश के आलोक में जिस तरह से जमुआ अंचल और बगोदर अंचल में बिना घूस का मांग किए रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति धड़ल्ले से दिया जा रहा है उसी तरह से गिरिडीह सदर अंचल से भी रजिस्टर का सत्यापित दिलाया जाय।

  1. वादा के अनुरूप भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त गिरिडीह सदर अंचल अधिकारी को बर्खास्त किया जाय।
    3 . अंचल अधिकारी मो० असलम की संपति का जांच करवाया जाय।
    धरना का अध्यक्षता गिरिडीह सदर अंचल मुकेश राय ने किया तथा संचालन जिला अध्यक्ष संतोष बास्के ने किया। आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में किसान जनता पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव, महासचिव भागीरथ राय, संयोजक दासो मुर्मू, कोषाध्यक्ष छात्रधारी सिंह, कार्यालय सचिव विजय कुमार, बीरेंद्र कुमार वर्मा, मेरूलाल मरांडी, नबी अंसारी, बासुदेव महतो, श्यामलाल पंडित, विनोद मुर्मू, मुन्ना टुडू, कुर्बान अंसारी, सदीक अंसारी, जहांगीर अंसारी मोहम्मद कैफ, टीपन ठाकुर, धनेश्वर मरांडी, एलिजाबेथ मुर्मू, पुष्पा मुर्मू , जसिंता मुर्मू, नीलम कुमारी, कुदरत अली सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş