गिरिडीह में पहली बार किया गया महिला अखाड़ा का आयोजन

0
eacd5a51-cffa-48b2-b587-cb8e52f80c45

गिरिडीह में पहली बार किया गया महिला अखाड़ा का आयोजन

गिरिडीह :- रामनवमी के शुभ अवसर पर गिरिडीह में पहली बार महिला अखाड़ा का आयोजन किया गया। इस महिला अखाड़ा का नेतृत्व कर रही रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन की प्रान्त टोली सदस्य सह समाजसेवी श्रीमती पूनम बरनवाल ने बताया आज लड़कियाँ लड़को से कदम से कदम मिलाकर चले और बच्चियाँ आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षा ख़ुद कर सके इसे ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम की सुरुआत की गई, बताते चले कि समाजसेवी पूनम बरनवाल को काली बाड़ी चौक, मकतपुर चौक, धर्म संस्कृति रक्षा वाहिनी, रोटरी क्लब, बरनवाल सेवा समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।टावर चौक से इस अखाड़ा की शुरुआत हुई। यह अखाड़ा टावर चौक से काली बाड़ी होते हुए बड़ा चौक प्रस्थान होने के पूर्व कालीबाड़ी में गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महिला अध्यक्ष सुचिता देवी के नेतृत्व में महिला अखाड़ा में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चीयों को तिलक और माला पहनाकर उनकों प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी मार्ग दर्शक मंडल की मीरा देवी, मधु देवी, आरती देवी, कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, सचिव पिंकी साह, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, युवा अध्यक्ष सोनी साहा, संगठन मंत्री डोली कुमारी, सैलैजा कुमारी,सदस्या किरण देवी आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *