गिरिडीह में ‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर का खास कलेक्शन

गिरिडीह में ‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर का खास कलेक्शन

गिरिडीह ब्यूरो, चन्दन कुमार।

गिरिडीह शहर के टावर चौक स्थित ‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ शोरूम का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान के मालिक की माता श्री उषा रस्तोगी ने फीता काटकर इस नए शोरूम का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
यह शोरूम गिरिडीह का पहला ऐसा प्रतिष्ठान बनकर उभरा है, जहां एक ही छत के नीचे ग्राहकों को ज्वेलरी के साथ-साथ आकर्षक लेडीज वियर का शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
दो मंजिला इस आधुनिक शोरूम में पारंपरिक शादी-विवाह के लिए विशेष आभूषणों के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग के लिए हल्के और आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत रेंज मौजूद है। यहां सोना, चांदी, हीरा, पोल्की और कुंदन के खूबसूरत आभूषण ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं।
प्रतिष्ठान के मालिक विशाल रस्तोगी ने बताया कि उनकी कंपनी वर्षों से गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। गिरिडीह में इस नए शोरूम के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव मिलेगा।
इस अवसर पर विशाल रस्तोगी, सुनील चंद्र रस्तोगी, उषा रस्तोगी, विकास युवराज, स्मिता, भारती, मैनेजर मनोज कुमार, गुड्डी, मदन विश्वकर्मा, तरुण मुखर्जी, मनीष, धर्मवीर सहित परिवार और प्रतिष्ठान से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।