गिरिडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद सड़क जाम, कार्रवाई की मांग
गिरिडीह। जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में नवविवाहिता राजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ,त के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आज शुक्रवार की सुबह श,व के साथ जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग में बैठ कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और सड़क जाम कर दिया।
बता दे कि कल गुरुवार को शादी के महज एक माह के भीतर नवविवाहिता राजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ,त से इलाके में हड़कंप मच गया। मृ,तका कुरूमडीहा निवासी अब्जल अंसारी की पत्नी थीं और उनका मायका भूचारोबाद (आजाद नगर) में है। घटना की सूचना लगते ही मायका पक्ष के परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर जमा हो गए और ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत ह,त्या करने का गंभीर आरोप लगाया।
परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल से दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी और मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और श,व को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया था। पोस्मार्टम के बाद परिजन श,व गांव ले आए और श,व को सड़क पर रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से न्याय और त्वरित कार्रवाई की भी मांग की।
सूचना पाकर हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और एक बार फिर घंटों मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर श,व को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि मामला ह,त्या है या आत्मह,त्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरी जांच के बाद ही मौ,त का वास्तविक कारण स्थापित होगा। फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

