गिरिडीह में नव-निर्वाचित महापौर व पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह”

गिरिडीह के अम्बेडकर भवन सह पुस्तकालय, ऑफिसर्स कॉलोनी में नगर निगम के नव-निर्वाचित महापौर, उप महापौर एवं वार्ड पार्षदों के स्वागत एवं सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में महापौर को उनकी जीत पर पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उप महापौर सुमित कुमार, वार्ड पार्षद अजय रजक, उर्मिला देवी, राजकुमार भुइया, नितेश रजक और मुन्ना रजवार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वार्ड 36 के प्रतिनिधि महेंद्र पासवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।