गिरिडीह में मुफ्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
गिरिडीह के पंचायत के मुखिया सावित्री देवी के द्वारा पंचायत सचिवालय हरसिंग रायडीह में मुफ्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहां धनबाद से आए होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर जी एल प्रसाद ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई, डॉ जी एल प्रसाद के अनुसार इस जांच शिविर में पूरे शरीर की जांच की जा रही है एवं सभी बीमारियों के लिए उचित उपचार बताए जा रहा है, डॉक्टर के अनुसार अधिक मरीज जोड़ों के दर्द एवं स्त्रियों संबंधी रोगों स्त्री संबंधी रोगों की अधिक संख्या है, इस आयोजन में लगभग 200 मरीज को उचित परामर्श एवं उपचार के लिए होम्योपैथी द्वारा दिए गए परामर्श पर ध्यान देने को कहा गया,
मुखिया सावित्री देवी ने लोगों से अपील की कि वह इस जांच शिविर का लाभ उठाएं और इसके साथ डॉक्टर साहब को भी धन्यवाद दिया

