गिरिडीह में महिला क्रिकेट का जलवा | सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
गिरिडीह में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सीनियर महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में किया गया। यह प्रतियोगिता 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
उद्घाटन समारोह में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले मुकाबले में जमशेदपुर और रामगढ़ की टीमों ने शानदार खेल दिखाया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। झामुमो गिरिडीह महानगर समिति के राकेश कुमार रॉकी सहित कई नगर निगम पदाधिकारी और जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

