गिरिडीह में लायंस क्लब एलीट का निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप, 52 लोगों की हुई जांच

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से पुलिस लाइन स्थित एमएस डेंटल केयर में निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। शिविर में 52 लोगों के दांतों की जांच की गई। डेंटिस्ट डॉ. सुमन कुमार ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी।
क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत यह क्लब का छठा कार्यक्रम है। आने वाले दिनों में क्लब की ओर से नेत्र जांच शिविर भी लगाया जाएगा। रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह में क्लब ने कई सेवा कार्य किए हैं, जिनसे 500 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन राहुल कुमार, लायन शत्रुघ्न सिंह और लायन शमीम आलम सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

You may have missed