गिरिडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वृद्धा आश्रम में मेडिको लीगल जागरूकता और सेवा कैंप का आयोजन

0

जिला विधिक सेवा प्राधिकार,गिरिडीह द्वारा वृद्धा आश्रम में मेडिको लीगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप का आयोजन किया गया

गिरिडीह:- माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री अरविंद कुमार पांडेय के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मति सोनम बिश्नोई के नेतृत्व में आज दिनांक 22. 9.2024 को वृद्धा आश्रम गिरिडीह में मेडिको लीगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मति सोनम बिश्नोई ने बताया की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों को मिल रहा है। इस कैंप में डॉक्टरों की टीम द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों का इलाज जांच पड़ताल एवं जरूरत की दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ रजी अरशद, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ राज, पुष्पराज कुमार एवं अन्य एलएडीसी के श्री फैयाज अहमद एवं श्री पुरुषोत्तम कुमार पी एल बी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, सुनील कुमार, सीमा देवी, उषा देवी , अनवारूल हक डालसा कर्मचारी नवनीत कुमार दराद कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *