गिरिडीह में ‘होटल लोटस’ का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया लग्जरी डेस्टिनेशन
गिरिडीह में ‘होटल लोटस’ का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला नया लग्जरी डेस्टिनेशन
गिरिडीह: चन्दन पाण्डेय
गिरिडीह। बस स्टैंड रोड स्थित शहरवासियों के लिए एक नए लग्जरी डेस्टिनेशन ‘होटल लोटस’ का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर होटल के संचालक सागर साव के माता-पिता शंकर साव, साविता देवी एवं बहन ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने होटल की सुविधाओं की सराहना की।
होटल के संचालक सागर साव, बिक्रम साव ने बताया कि यहां आने वाले अतिथियों को आराम, शान और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह होटल न सिर्फ विश्राम के लिए, बल्कि विवाह समारोह, पारिवारिक कार्यक्रमों और व्यावसायिक आयोजनों के लिए भी एक आदर्श स्थल साबित होगा।
होटल की प्रमुख विशेषताओं में मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट, आकर्षक मैरिज हॉल, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, लग्जरी रूम्स, स्विमिंग पूल तथा सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था शामिल है।
होटल प्रबंधन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस नई सुविधा का लाभ उठाएं और विभिन्न आयोजनों के लिए अग्रिम बुकिंग कराएं।

