गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से कार सवार 6 शिक्षिकाएं घायल
गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सोनबाद के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हा,दसा हो गया। देवघर से गिरिडीह आ रही नाज बस ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार छह महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी तीन मामूली रूप से जख्मी हुई हैं।
घायल महिलाएं चकाई के सरोन स्थित एक स्कूल में पढ़ाने वाली स्कूल टीचर हैं। वे स्कूल की ड्यूटी खत्म कर एक ही कार में सवार होकर गिरिडीह लौट रही थीं। अचानक तेज रफ्तार बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार को सोनबाद के पास पीछे से ठोक दिया। हा,दसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों में गिरिडीह के सिरसिया निवासी रेखा देवी, आजाद नगर भंडारीडीह की शबनम प्रवीण, बड़ा चौक निवासी सदफ प्रवीण शामिल हैं। सभी घायलों को गिरिडीह के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शबनम प्रवीण का इलाज जारी है। बाकी दो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी। स्थानीय लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

