गिरिडीह में अवैध आरा मिल पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से किया ध्वस्त
गिरिडीह। जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत कुंडलवादह में बुधवार को वन विभाग ने अवैध आरा मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। डीएफओ के निर्देश पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस.के. रवि के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल को जेसीबी से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
मौके से करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी जब्त की गई। इस कार्रवाई से इलाके के लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार पंडित, वनरक्षी रंजन शर्मा, दाऊद आलम, शमशेर अंसारी, विष्णु किस्कू, रामदेव मरांडी के अलावा ताराटांड थाना पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
वन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध कटाई और लकड़ी कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

