गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम महतो के घर में चिपकाया गया नोटिस

0
8e865fcc-1550-4bfc-af80-3a442b8025b0

गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम महतो के घर में चिपकाया गया नोटिस

गोमो । उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो के द्वारा गिरिडीह लोकसभा के निर्दलीय
प्रत्याशी जयराम महतो के घर मानटांड में नोटिस चिपकाया गया। नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि जयराम महतो का गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए 1 मई को नामांकन पत्र दाखिल किया था । नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर संदेहास्पद बताया गया है। नोटिस के माध्यम से गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम महतो को अपने प्रस्तावको व उनके वैध पहचान पत्र के साथ 7 मई को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 12:30 के बीच उपस्थित होने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *