गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो चीफ
गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में सदर प्रखंड के जसपुर, चुंगलो, पुरनानगर पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई गई।
अभियान के तहत परिषद सदस्यों ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। मौके पर मतदाताओं को राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई और देश में मजबूत सरकार बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।
अभियान में हिंदू परिषद के हजारीबाग विभाग मंत्री अनूप यादव, जिला सहमंत्री शिवपूजन कुमार महतो, बजरंग दल के जिला सह संयोजक गुड्डू यादव, नगर संयोजक उत्तम कुमार, संतोष शाह, विक्रम सिंह, निरंजन साव, गोपी यादव, केवल गोप, मनोज साव, राजेश यादव, अमित कुमार, विकास अग्रवाल, सावन कुमार, उमेश पंडित समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
