गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

    गिरिडीह:- आज गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह कॉलेज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के द्वारा किया गया आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ अनुज कुमार एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा थे  इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना और वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देना है। जब कि प्रोफेसर वर्मा ने कहा कि 28 फरवरी 1928 को प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने "रमन प्रभाव" की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।  इस कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के स्वयंसेवक अंकित, राहुल, रवि  , रंजीत, रंजीत दास, सतीश , सुनील , राजन रोहित आदि उपस्थित रहे हैं।