गिरिडीह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान एवं विशेष सत्र का आयोजन

गिरिडीह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान एवं विशेष सत्र का आयोजन

गिरिडीह, 01 अप्रैल 2026:
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–I, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह द्वारा आयोजित विशेष शिविर के पाँचवें दिन कॉलेज परिसर में प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रोग्राम ऑफिसर श्री धर्मेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान चलाया तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलायी। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में विशेष शिविर के अंतर्गत एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें गिरिडीह कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. नयन कुमार सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “Union Budget 2026: Strengthening the Indian Youth’s Path Towards Viksit Bharat 2047” विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं की भूमिका, आर्थिक सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के निर्माण में बजट की महत्ता पर प्रकाश डाला। उनका व्याख्यान स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रोग्राम ऑफिसर श्री डी.के. वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।