गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में FYUGP सेमेस्टर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में FYUGP सेमेस्टर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के निर्देशानुसार गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में FYUGP सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई।

पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक हुई। इस पाली में AEC-3 Language and Communication Skills (Hindi) SET-1 की परीक्षा ली गई। यह परीक्षा History, Philosophy, Math, Physics, Chemistry, Zoology, Botany, Geology विषय के मेजर छात्रों के लिए थी।

दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक हुई। इस पाली में AEC-3 Language and Communication Skills (Hindi) SET-11 की परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा Political Science, Geography, Urdu, English एवं Sanskrit मेजर के छात्रों के लिए थी।

परीक्षा केंद्र गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण प्राचार्य डॉ. एम. एन. सिंह ने किया। उन्होंने सभी परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान कदाचार रहित माहौल बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वीक्षक एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

प्राचार्य डॉ. एम. एन. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सुचारू रूप से संचालित की गई। सभी छात्र-छात्राएं समय पर केंद्र पर उपस्थित हुए और अनुशासित तरीके से परीक्षा दी।