“गिरिडीह के दो युवाओं ने UPSC में रचा इतिहास, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित”
गिरिडीह जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं, नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी रामनिवास यादव ने की और दोनों अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके माता-पिता व परिजनों को भी सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि यह सफलता गिरिडीह के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दोनों अभ्यर्थियों की सफलता से पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

