गिरिडीह कालेज में क्लर्क कामदेव ठाकुर की गई भावभीनी विदाई

गिरिडीह कालेज में क्लर्क कामदेव ठाकुर की गई भावभीनी विदाई

गिरिडीह:- गिरिडीह कालेज के परीक्षा विभाग के कर्मी की भावभीनी विदाई सादे समारोह के साथ की गई। इस अवसर पर कालेज कर्मी सहित शिक्षकों ने एक स्वर से उनकी प्रशंसा की। उन्हें कई सहकर्मियों ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, मिठाई तथा उपहार भेंट किया। प्राचार्य ने अध्यक्षीय भाषण में कहा है कि मानव- जीवन हो या कार्यस्थल उनके क्रियाकलापों का गुणगान ही उसकी पूंजी है। कामदेव की चर्चा पूरे शहर में है। वे काफी सहिष्णु, मृदुभाषी तथा कार्य के समर्पित थे।
शिक्षकेतर कर्मचारी में दिवाकर रविदास ने उनके साथ बिताए अनुभव को साझा किया।