गिरिडीह कृषि विभाग ने किया किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

0
1502142c-b8c4-44fd-b780-c797223070b0

गिरिडीह कृषि विभाग ने किया किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

गिरिडीहःगिरिडीह कृषि विभाग के तत्वाधान में झंडा मैदान में आज किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन डीडीसी दीपक दुबे और कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के साथ डीपीआरओ रश्मि सिन्हा ने किया। मेले में कृषि विभाग द्वारा आत्मा और कृषि विभाग द्वारा किसानों के जानकारी के लिए कई स्टॉल लगाएं थे, तो किसानों द्वारा सब्जी के किए गए पैदावार का भी प्रदर्शनी लगाया गया थाा।

मौके पर डीडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाओं को चलाया जा रहा है। जरुरत उनकी सही जानकारी है जिसे किसान हर योजना का फाायदा उठा सके। कृषि विभाग के किसान मेले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा मेले में सब्जियों का प्रदर्शनी लगाया जाना भी किसानों के उन्नत पैदावार और बेहतर आय का संकेत देता है। इधर सब्जी प्रदर्शनी का डीडीसी ने निरीक्षण किया। जबकि मेले में कई किसानों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *