गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

0

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

   गिरिडीह :- जिला गिरिडीह साहू सभा के द्वारा साहू समाज भवन हुट्टी बाजार गिरिडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू  तथा संचालन महासचिव धर्म प्रकाश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों  के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि दोनों महापुरुष इस देश के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे , एक ने इस देश को आजादी दिलाया तथा दूसरे ने इस देश को खद्दान के मामले में आत्मनिर्भर किया। महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाया तथा लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर राष्ट्र को समृद्ध  किया। प्रदेश का अधिकारी अध्यक्ष उमा चरण प्रसाद साहू ने कहा कि दोनों महान विभूतियों को यह राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उनके बताए हुए रास्ते पर ही चल कर हमारा देश विश्व गुरु बन सकता हैं। संरक्षक बृजनंदन प्रसाद ने कहा कि दोनों व्यक्तित्व से हमें कई चीज़ सीखने को मिलती है। उनके सिद्धांत आज भी विश्व के लिए प्रासंगिक है। कार्यक्रम को महिला अध्यक्षा सुचिता देवी ने भी संबोधित की।
  कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हर गौरी साहू, संयुक्त सचिव मनोज साव, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, सीताराम साहू, शिवकुमार गुप्ता, सुनील साहू, सोनू साव, रिंकू कुमार, निरंजन साहू, विक्की साव सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *