गिरिडीह जिला में महिला कांग्रेस कमेटी का महिला मैत्री सम्मेलन मिशन 2024

0
23fc943a-bea9-4deb-9ee1-83515b47efd4

गिरिडीह जिला में महिला कांग्रेस कमेटी का महिला मैत्री सम्मेलन मिशन 2024

गिरिडीह:-आज गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिला मैत्री सम्मेलन मिशन 2024 का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह उपस्थिति रही भंडारीह 28 नंबर में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला कार्यकर्ताओं ने सुश्री गुंजन सिंह का माला पहनाकर और बुके देकर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि आज देश की आधी आबादी केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है हलकान है देश में हर जगह महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं घट रही है चाहे वह मणिपुर हो उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश हो आज महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है इस देश की आधी आबादी को अपनी जिम्मेदारियां का एहसास है जो निश्चित ही 2024 में दिखाई देगा जिस तरह से इस सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम किया है इसका परिणाम इस सरकार को वह भुगतना पड़ेगा हमारी सरकार ने झारखंड में महिलाओं के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाओं को चालू किया केंद्र सरकार ने जो भी वादे की है उसे पूरा नहीं किया सबसे ज्यादा तो महंगाई के मुद्दे पर यह सरकार सत्ता में आई थी और आज महंगाई से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है झारखंड में केंद्र सरकार जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि आज हम सभी का लक्ष्य इस देश से इस सरकार को हटाना है और केंद्र में राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाना है जिसके लिए हम सभी महिलाओं ने कमर कस ली है और हमें अपनी जिम्मेवारियों का एहसास है इस कार्यक्रम को धनंजय सिंह पिंकी सिंह गायत्री देवी अशोक विश्वकर्मा लड्डू खान जैनुल अंसारी सुलेमान अख्तर पूर्णिमा देवी नूतन देवी रोशनीटा हेंब्रम सविता देवी पूजा देवी शहजादा खातून यश सिन्हा सहित कई लोगों ने संबोधित किया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी थी कार्यक्रम के पश्चात महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के हाथों सैकड़ो महिलाओं के बीच मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल वितरित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *