गिरिडीह: 10 मुहर्रम पर “जुनून उड़ान पंख लीजेंड फाउंडेशन” द्वारा वृद्धाश्रम में लंगर का आयोजन
*गिरिडीह की प्रसिद्ध संस्था “जुनून उड़ान पंख लीजेंड फाउंडेशन” द्वारा 10 मुहर्रम पर वृद्धाश्रम में लंगर का आयोजन किया गया”
गिरिडीह, 10 मुहर्रम:
गिरिडीह की मशहूर समाजसेवी संस्था “जुनून उड़ान पंख लीजेंड फाउंडेशन” एवं “रौनक टोतो, गिरिडीह” के संयुक्त सहयोग में आज 10 मुहर्रम के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में विशेष लंगर का आयोजन किया गया।
यह आयोजन इमाम हुसैन रज़ी अल्लाह तआला अन्हा की शहादत की याद में किया गया, जिन्हें इस्लाम में हक़, सब्र और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। संस्था की डायरेक्टर मिस सिमरन शाहीन एवं सद्दाम हुसैन, तथा उनकी सहयोगी जेबा परवीन, शबाना परवीन, फर्जाना परवीन सहित अनेक साथियों ने इस नेक कार्य में भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से बताया गया कि
“10 मुहर्रम वह दिन है जब करबला की ज़मीन पर इमाम हुसैन रज़ी अल्लाह तआला अन्हा ने सत्य की रक्षा करते हुए शहादत प्राप्त की थी। इसी उपलक्ष्य में ‘खिचड़ा-फातिया’ के रूप में विशेष लंगर बनवाकर इसे ग़रीबों और मिसकीनों के बीच तकसीम किया जाता है।”
उन्होंने यह भी अपील की कि समाज के अन्य लोग भी इस प्रकार के नेक कार्यों में भाग लें और ऐसे अवसरों को सेवा और मानवता के प्रतीक के रूप में मनाएं। संस्था के सदस्यों और सहयोगियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस आयोजन को संपन्न किया।
