घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत ,करवाई शून्य।

छतरपुर नगर पंचायत द्वारा मशीहानी उराव टोला मे अखाडा से बगैया मुख्य पथ तक पिसीसी पथ निर्माण का कार्य होना था ।जिसका निर्माण कार्य सवेदक द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा था ,पहले से ही पिसीसी पथ बना हुआ था जो जर्जर था उसी सड़क पर बिना कोई मेहनत के उसी रोड पर आनन फानन मे सड़क निर्माण पुरा कर रहे थे ।ग्रामीण जब ज्यादा घटिया निर्माण का विरोध करते हुए काम रोकवाने गये तो स्थल पर काम करवा रहे टोन वर्मा और गुंजन जायसवाल ने ग्रामीणों से रोस पूर्वक कहा की आपलोग को जँहा जाना है जाइये हमे कोई फर्क नही पड़ने वाला जो हमे विभाग से आदेश मिला है वैसे ही काम होगा ।ग्रामीणों ने बताया की रोड मे छरी की मात्रा कम और डस्ट का मात्रा ज्यादा है ।ग्रामीणों ने उक्त घटिया निर्माण को लेकर छतरपुर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को शिकायत पत्र दिया लेकिन अभी तक उक्त घटिया निर्माण पर कोई करवाई नही हुई है और न ही घटिया निर्माण कार्य को अच्छा निर्माण कार्य मे परिवर्तित किया गया ।सड़क बनने के मात्र एक सप्ताह से भी कम समय हुआ है और सड़क उखड़ने लगे है ।यह सरकार के पैसा का दोहन करने का अच्छा तरीका है । ग्रामीणों के शिकायत के बाद स्थल जाँच करने नगर पंचायत के जेई अभिषेक कुमार आए जब ग्रामीणों ने स्थल पर भी शिकायत करने लगे तो उक्त जेई द्वारा ग्रामीणों को बोला गया की आप इंजीनियर है या हम आप जैसे बोलियेगा वैसे काम होगा की हम जैसे चाहेंगे वैसे होगा काम । शिकायत पत्र देने वाले मे पप्पू उराव ,सरजू उराव ,बसंत उराव ,प्रवेश उराव,अनुज उराव,छोटू उराव,बसंत उराव,संजय,राजकुमार,जानेस ,मनीष समेत दर्जनों ग्रामीण का हस्ताक्षर है।

You may have missed