घरेलू विवाद में युवक ने खुद को लगाया आग

0
Untitled

चितरंगी। पुलिस चौकी बगदरा क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी उत्तर टोला के एक युवक आज दिन रविवार दोपहर के समय घरेलू विवाद के चलते खुद को आग के हवाले कर लिया। जहां वह बुरी तरह से झूलस गया है।

हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बरगवां कें उत्तर टोला निवासी बुदेकोल पिता बाकेलाल कोल उम्र 28 वर्ष ने आज दिन रविवार को घर में किसी बात को लेकर परिवार जनों से उलझ गया और विवाद करने लगा। गुस्से में आकर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया । जहां वह बुरी तरह से झुलस गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *